17 साल के बच्चे में कितना खून होना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 10:33

शरीर में खून की मात्रा

आयु, लिंग व वजन के अनुसार खून की मात्रा अलग-अलग होती है. यहां हम औसत के आधार पर बता रहे हैं कि किस आयु वर्ग में कितना खून होता है

शिशु
नवजात शिशु में वजन के प्रति किलोग्राम लगभग 75 मिलीलीटर खून होता है. उदाहरण के लिए, अगर एक बच्चे का वजन लगभग 4 किलो है, तो उसके शरीर में करीब 300 ml खून हो सकता है

बच्चे
औसतन 36 किलोग्राम बच्चे के शरीर में लगभग 2,650 एमएल या 0.7 गैलन खून हो सकता है.

वयस्कों में
लगभग 4.5 लीटर से लेकर 6 लीटर तक खून हो सकता है. इसकी मात्रा शरीर के आकार, उम्र और जेंडर पर बहुत कुछ निर्भर करती है

गर्भवती महिला
गर्भ में शिशु के पोषण के लिए गर्भवती महिला में सामान्य महिला के मुकाबले लगभग 30-50 प्रतिशत अधिक खून हो सकता है.
यह समझना जरूरी है कि शरीर में खून की कोई एक उचित मात्रा नहीं है. यह कई चीजों पर निर्भर करता है, जैसे वजन, आकार, जेंडर, भोजन, उम्र, स्वास्थ्य और यहां तक कि रहने की जगह भी.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info